भोपाल में मृत मिली ट्विशा शर्मा मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्विशा अपनी ससुराल की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज उनकी मौत से कुछ देर पहले की है।
भोपाल में मृत मिली ट्विशा शर्मा मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्विशा अपनी ससुराल की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज उनकी मौत से कुछ देर पहले की है।
वीडियो में बाद में कम से कम तीन लोग, जिनमें उनके पति समर्थ सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं, ट्विशा को CPR देने की कोशिश करते नजर आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दो बार CPR देने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें सीढ़ियों से नीचे ले जाया गया।
Twisha Sharma मामले में एक CCTV सामने आया है, जिसमें मौत के बाद उनके पति और दो अन्य उन्हें सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि सीढ़ियों पर ट्विशा को CPR भी दिया गया था#twishadeath pic.twitter.com/tXgzNXG5rN — Shubham Sharma (@shubhshtweet) May 18, 2026
वीडियो में उनकी सास गिरिबाला सिंह भी दिखाई देती हैं।
क्या है पूरा मामला?
33 साल की ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है।
समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं और फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी और दिसंबर 2025 में शादी हुई थी।
ड्रग्स और मानसिक इलाज के दावे
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब समर्थ सिंह की ओर से दाखिल जमानत याचिका में दावा किया गया कि ट्विशा ड्रग्स की आदी थीं और उनका मानसिक इलाज चल रहा था।
याचिका में आरोप लगाया गया कि जब उन्हें नशीले पदार्थ नहीं मिलते थे तो उनके हाथ कांपने लगते थे। साथ ही कहा गया कि उनका मनोवैज्ञानिक इलाज और काउंसलिंग चल रही थी।
आवेदन में यह भी दावा किया गया कि 17 अप्रैल को ट्विशा दिल्ली गई थीं और करीब 12 घंटे तक संपर्क में नहीं थीं। अगले दिन वह अपने माता-पिता के घर पहुंचीं।
याचिका के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के बाद उनका व्यवहार ससुराल वालों के प्रति बदल गया था।
SIT कर रही जांच
मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है। जांच की अगुवाई कर रहे ACP रजनीश कश्यप ने कहा कि पुलिस FIR में दर्ज धाराओं के आधार पर जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह की तलाश लगातार जारी है।
इस बीच, अदालत ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।