ट्विशा शर्मा के पति पर पुलिस ने रखा इनाम, पासपोर्ट भी किया जाएगा रद्द

Twisha Sharma Suicide: भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर आधिकारिक तौर पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज है। पुलिस उनकी तलाश में कई टीमों को लगा चुकी है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
Twisha Sharma Suicide: ट्विशा शर्मा के पति पर पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम रखा, पासपोर्ट भी किया जाएगा रद्द

उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा ने दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी की थी। लेकिन शादी के सिर्फ पांच महीने बाद, 12 मई की रात उनके परिवार को उनकी मौत की खबर मिली। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा की मौत फांसी लगने से हुई। हालांकि, उनके परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्विशा शर्मा 33 साल की थीं और वह “मिस पुणे” भी रह चुकी थीं। उन्होंने तेलुगु फिल्म Mugguru Monagallu में भी काम किया था। ट्विशा ने MBA की पढ़ाई की थी और शादी से पहले कई साल तक दिल्ली में नौकरी की थी।

भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर आधिकारिक तौर पर 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज है। पुलिस उनकी तलाश में कई टीमों को लगा चुकी है।

ट्विशा शर्मा की बहन प्रियंका शर्मा ने NDTV से बातचीत में आरोप लगाया कि ट्विशा शादी के बाद से भारी मानसिक प्रताड़ना झेल रही थीं।


प्रियंका के मुताबिक, शादी के बाद ट्विशा के पिता ने उनके लिए पैसे ट्रांसफर किए थे और कुछ शेयर भी खरीदे थे। लेकिन आरोप है कि समर्थ सिंह ट्विशा पर लगातार दबाव बना रहे थे कि वह एक जॉइंट अकाउंट खोलें और सारी संपत्ति उनके नाम ट्रांसफर कर दें।

प्रियंका ने बताया कि उनकी मुलाकात मार्च में ट्विशा से हुई थी। परिवार ने ट्विशा को वापस घर लाने के लिए 15 मई की टिकट भी बुक कर दी थी। लेकिन उससे पहले ही 12 मई को उनकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि ट्विशा शादी के बाद से परेशान थीं और उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से परिवार ने मामले की गहराई से जांच और AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

कौन हैं समर्थ सिंह?

ट्विशा शर्मा के पति का नाम समर्थ सिंह है, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वकील (एडवोकेट) हैं।

नोएडा की रहने वाली और पूर्व मिस पुणे कंटेस्टेंट रहीं ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी। हाल ही में, मई 2026 में भोपाल स्थित उनके ससुराल में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद ट्विशा के परिवार ने समर्थ सिंह और उनकी मां (जो एक रिटायर्ड जिला जज हैं) पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल भोपाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है।

ट्विशा के पिता ने दामाद को बताया 'बड़ा ड्रग एडिक्ट'! AIIMS दिल्ली में बेटी के पोस्टमार्टम की मांग रखी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।