Get App

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग बुझाते समय दो फायरफाइटर की मौत, दीवार और बीम गिरने से हुआ हादसा

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में मंगलवार (4 अगस्त) को एक दर्दनाक हादसे में दो फायरफाइटर्स की मौत हो गई। वह इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर दीवार और लोहे की बीम गिर गई, जिस वजह से उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 05, 2026 पर 8:31 AM
Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग बुझाते समय दो फायरफाइटर की मौत, दीवार और बीम गिरने से हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग बुझाते समय दो फायरफाइटर की मौत

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में मंगलवार (4 अगस्त) को एक दर्दनाक हादसे में दो फायरफाइटर्स की मौत हो गई। वह इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर दीवार और लोहे की बीम गिर गई, जिस वजह से उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी।

बता दें कि यह घटना, ग्रेटर नोएडा के इकोटेक इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ILJIN इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में घटी। यहां पर मंगलवार तड़के फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आग लगने की सूचना करीब सुबह 3:10 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम को भी घटनास्थल पर मौके से तैनात किया गया। शुरुआत में आग बुझाने के लिए 4 से 5 दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सुबह तक मौके पर 10 से 12 दमकल गाड़ियां मौजूद थीं। दमकल विभाग की टीमें काफी देर तक आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुटी रहीं।

कंपनी के कर्मचारी ने दी घटना की जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें