Get App

LPG संकट के बीच आई राहत भरी खबर, होर्मुज से निकले दो भारतीय जहाज; ईरानी नौसेना ने किया एस्कॉर्ट

LPG Tankers Jag Vasant Pine Gas: ये दोनों जहाज युद्ध शुरू होने के ठीक पहले से खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए थे। जग वसंत ने 26 फरवरी को होर्मुज के रास्ते खाड़ी में प्रवेश किया था और 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने से कुछ घंटे पहले कुवैत से एलपीजी लोड की थी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 4:09 PM
LPG संकट के बीच आई राहत भरी खबर, होर्मुज से निकले दो भारतीय जहाज; ईरानी नौसेना ने किया एस्कॉर्ट
28 फरवरी के बाद से होर्मुज का रास्ता बंद होने के कारण ये दोनों जहाज वहीं फंस गए थे

Hormuz Crisis: भारत में रसोई गैस यानी LPG की किल्लत के बीच एक राहत भरी खबर आई है। शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारत के दो बड़े एलपीजी टैंकर, 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण हफ्तों से फंसे इन जहाजों का निकलना भारत की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।

ईरानी तट के सहारे सुरक्षित रूट से निकले जहाज

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों जहाजों ने उसी सुरक्षित रूट का पालन किया है जो ईरान द्वारा क्लीयर किए गए जहाजों के लिए तय किया गया है। सोमवार सुबह ये जहाज यूएई तट से उत्तर की ओर ईरान के 'लारक और क्वेशम' द्वीपों की ओर बढ़े। अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों जहाजों ने ट्रांसपोंडर के जरिए अपनी 'भारतीय पहचान' को लगातार ब्रॉडकास्ट किया। इससे पहले निकले भारतीय जहाजों को ईरानी नौसेना द्वारा एस्कॉर्ट भी दिया गया था, जो भारत और ईरान के बीच हुए विशेष समझौते का हिस्सा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान होर्मुज के रास्ते को 'मैरीटाइम डिप्लोमेसी' के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। भारत का इन जहाजों को सुरक्षित निकाल लाना यह दर्शाता है कि भारत भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच भी अपने तटस्थ संबंधों को बनाए रखने में सक्षम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें