Get App

Raghav Chadha: देश के हर छोटे-बड़े एयरपोर्ट पर खुले ‘Udaan Yatri Cafe’, राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को एयरपोर्ट पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से देश के सभी एयरपोर्ट पर ‘Udaan Yatri Cafe’ पहल का विस्तार करने का आग्रह किया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 7:46 AM
Raghav Chadha: देश के हर छोटे-बड़े एयरपोर्ट पर खुले ‘Udaan Yatri Cafe’, राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा
सभी एयरपोर्ट पर खुले ‘Udaan Yatri Cafe’, संसद में राघव चड्ढा की मांग

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को एयरपोर्ट पर सस्ते भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से देश के सभी एयरपोर्ट पर ‘Udaan Yatri Cafe’ पहल का विस्तार करने का आग्रह किया। उच्च सदन में हस्तक्षेप करते हुए चड्ढा ने कहा कि हवाई यात्रियों ने लंबे समय से एयरपोर्ट पर भोजन की उच्च लागत की शिकायत की है और उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी संसद में यह मुद्दा उठाया था।

हालांकि, उन्होंने चुनिंदा एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे शुरू करने की सरकार की पहल की सराहना की, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि योजना को व्यापक रूप से लागू करने और इसमें सुधार की आवश्यकता है।

उड़ान यात्री कैफे केवल 10 से 12 एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध 

चड्ढा ने बताया कि भारत में वर्तमान में 150 से अधिक एयरपोर्ट हैं, लेकिन उड़ान यात्री कैफे केवल 10 से 12 एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध हैं। उन्होंने सरकार से इस पहल का विस्तार करने का आग्रह किया ताकि देश भर के प्रत्येक एयरपोर्ट पर यात्रियों को किफायती भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें