धर्मांतरण गैंग का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा कभी साइकिल पर अंगूठियां और ताबीज बेचा करता था। अब उसके पास 40 बैंक अकाउंट में 106 करोड़ रुपए की रकम है, जो खासतौर से मध्य पूर्व से मिली और करोड़ों रुपए की कम से कम दो प्रॉपर्टी हैं। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में हाल ही में पकड़े गए धर्मांतरण रैकेट के सिलसिले में छांगुर बाबा को उसकी करीबी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन के साथ शनिवार को लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से जमालुद्दीन पर शिकंजा कसता जा रहा है।
