UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का रविवार (10 मई) को आखिरकार दूसरा विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए चेहरों को योगी कैबिनेट में शामिल किया गया है। जबकि दो मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। समाजवादी पार्टी (SP) से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
