UP Heavy rain alert: यूपी के 40 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 7 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

UP Heavy rain alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने राज्य के 40 से अधिक जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के कई हिस्सों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश और बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है

अपडेटेड May 05, 2026 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
UP Heavy rain alert: यूपी के लोगों के लिए अगले कुछ दिन भारी पड़ सकते हैं

UP Heavy rain alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने राज्य के 40 से अधिक जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के कई हिस्सों में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, भारी बारिश और बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। यूपी के बाशिंदों के लिए अगले कुछ दिन भारी पड़ सकते हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 5 मई से 7 मई तक के लिए डिटेल्स चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और भीषण धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

इन जिलों में गिरेंगे ओले


मौसम विभाग ने 5 से 6 अप्रैल के बीच यूपी के कई जनपदों में भीषण ओलावृष्टि की संभावना जताई है। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:-

भारी ओलावृष्टि: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

अन्य प्रभावित जिले: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस और एटा।

70 किमी/घंटा की तूफानी हवाएं

आज राज्य के बड़े हिस्से में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है:-

प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी और ललितपुर।

इसके अलावा, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

6 और 7 मई को कैसा रहेगा मौसम?

6 मई: बुधवार को भी बांदा, चित्रकूट, गोरखपुर, सहारनपुर, मथुरा, आगरा और झांसी जैसे जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना बनी रहेगी।

7 मई: गुरुवार से तूफान की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन पूर्वी यूपी के जिलों जैसे देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर और अयोध्या में बिजली कड़कने और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा।

सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर पूरे प्रदेश में चेतावनी जारी की है। सहारनपुर से लेकर बलिया और झांसी से लेकर लखीमपुर खीरी तक लगभग हर जिला इस मौसम तंत्र के प्रभाव में है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित इमारतों में शरण लें और पेड़ों या टिन शेड के नीचे खड़े होने से बचें।

ये भी पढ़ें- IMD Heavy Rain alert: इन राज्यों में अगले 6-7 दिन तूफानी बारिश और बवंडर का अलर्ट, 10 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।