UP Home Guard vacancies: यूपी में होने वाली है नौकरियों की बारिश, योगी सरकार अगले 6 महीने में बांटेगी एक लाख नौकरियां

UP Home Guard vacancies: उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में सरकारी नौकरी की बारिश होने वाली है। राज्य सरकार ने एक लाख नौकरियां देने की घोषणा की है। राज्य सरकार की इस योजना की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। साथ ही सरकार पेंशन की राशि और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर भी काम कर रही है

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 2:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

UP Home Guard vacancies: उत्तर प्रदेश निवासियों के लिए यह खबर खुश करने वाली है। राज्य में अगले 6 महीनों में न सिर्फ सरकारी नौकरी की बारिश होने वाली है, बल्कि सरकार राज्य में पेंशन के तहत दी जाने वाली धनराशि और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। राज्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इनमें 77 हजार भर्तियां सिर्फ पुलिस व होमगार्ड विभाग में होंगी। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है।

इतना ही नहीं सीएम ने वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन के लिए आर्थिक सहूलियत बढ़ाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1 करोड़ 10 लाख वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजन को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाती है। जल्द ही पेंशन की धनराशि और लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी। विकास व जनोपयोगी सुविधाओं के लिए कानून का राज और सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण होना जरूरी है।

सीएम योगी बुधवार को गोरखपुर के वार्ड नंबर-53 उर्वरक नगर के अंतर्गत जंगल नकहा नंबर-2 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम सहित गोरखपुर विकास प्राधिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और नगर निगम की करीब 40 करोड़ रुपये की लागत वाली 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव या शहर में नागरिकों के जीवन स्तर का पता विकास और वहां उपलब्ध जनोपयोगी सुविधाओं से चलता है। इसके लिए कानून का राज और सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण होना जरूरी है। 2017 के बाद गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में कानून का राज सुनिश्चित कर विकास एवं सुविधाओं की नई श्रृंखला खड़ी की गई है।

बीमारू राज्य से देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना यूपी

मुख्यमंत्री ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था के चलते हुए विकास और इससे आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। बल्कि अब यह देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। उत्तर प्रदेश अब देश की सबसे तेज अर्थव्यवस्था में एक है। आज यहां आने को हर कोई लालायित है। यह मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कल-कारखानों की नई श्रृंखला और सुदृढ़ कनेक्टिविटी के लिए जाना जा रहा है।

समाज की एकजुटता का परिणाम है विकास


सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और जन कल्याण से सकारात्मक माहौल बना है। ऐसे में समाज को बांटने वालों से सावधान रहना होगा। विकास समाज की एकजुटता का परिणाम है। शानदार वर्तमान और बेहतरीन भविष्य के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है।

गोरखपुर में बदलाव ने ले ली मच्छर और माफिया की जगह

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी और गोरखपुर में 2017 के बाद से दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को इंसेफेलाइटिस, मच्छर व माफिया से निजता मिली है। इंफ्रास्ट्रक्चर ने गोरखपुर और उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई गई है। पिछली सरकारों के निकम्मेपन से 2017 के पहले तक हर साल इंसेफेलाइटिस से सैकड़ों मौतें होती थी।

सीएम ने गोरखपुर में बंद पड़े खाद कारखाने के दोबारा चलने, फोरलेन कनेक्टिविटी, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज के निर्माण, रामगढ़ताल के पर्यटन स्थल बनने, बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थिति शानदार बनाने के साथ एम्स की सौगात मिलने का भी जिक्र किया।

अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। चुनाव की घोषणा से पहले, सरकार अगले 6 माह में एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है। अब गोरखपुर के गीडा में 500 कारखाने लगे, जिससे अकेले गीडा में 50 हजार नौजवानों को रोजगार मिला और इस क्षेत्र को पलायन से मुक्ति मिली।

7 अक्टूबर से विशेष शिविर, मिलेगा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शिविर लगने जा रहा है। यह एक सप्ताह का विशेष शिविर होगा। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नागरिकों को उनमें शामिल करने की पहल चलाई जाएगी।

Soil Carbon Payment: अब जमीन की सेहत सुधारने के भी मिल रहे पैसे! 2500 से अधिक किसानों को ट्रांसफर हुए ₹2.9 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।