UP IMD Rain alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ लू (Heatwave) के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। अगले 48 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 28 अप्रैल से 1 मई तक वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी।
28 अप्रैल: पश्चिमी यूपी में वज्रपात की चेतावनी
तेल आंधी की आशंका: मंगलवार 28 अप्रैल की सुबह से बुधवार यानी 29 अप्रैल की सुबह के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।
मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा (इन जिलों में रहें सतर्क): सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बिजली गिरने की आशंका है।
29 अप्रैल: पूरे प्रदेश में फैलेगा बारिश का दायरा
बुधवार को बारिश और आंधी की तीव्रता और अधिक होगी। प्रदेश के लगभग 60 से ज्यादा जिलों में झोंकेदार हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट है।
झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा): प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में तेज आंधी-तूफान की आशंका है।
मेघगर्जन/वज्रपात (पूरी लिस्ट): प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
1 मई तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
28 अप्रैल: पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बौछारें पड़ेंगी।
29 अप्रैल: पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें गिरेंगी।
30 अप्रैल और 1 मई: दोनों संभागों (पूर्वी और पश्चिमी) में 'कुछ स्थानों' पर बारिश होने की प्रबल संभावना है। इससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना के मद्देनजर लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न रुकने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण कच्चे निर्माणों और टिन शेड को नुकसान पहुंच सकता है।