UP News: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार (23 मार्च) को एक बड़ा फैसला करते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में इस साल 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा छंटाई, सफाई और उतराई के मद में किसानों को खरीद एजेंसियों के माध्यम से 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे।
