'मैं 24×7 काम नहीं कर सकता, मुझे कार्यमुक्त करें…'; वाराणसी में तैनात पुलिसकर्मी ने मांगी नौकरी से मुक्ति, इस्तीफे की चिट्ठी में लिखी ये बात

UP Police Resignation News: पुलिस की नौकरी में लंबे समय तक ड्यूटी और जरूरत पड़ने पर किसी भी समय काम के लिए तैयार रहना नौकरी का हिस्सा माना जाता है। इसी बीच वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात एक पुलिसकर्मी का ऐसा पत्र सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह 24 घंटे और सातों दिन लगातार काम करने में सक्षम नहीं हैं

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 1:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP Police Resignation News: यूपी पुलिस के एक सिपाही का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

UP Police Resignation News: उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी का इस्तीफे के लिए लिखा गया चौंकाने वाला लेटर सामने आया है। वाराणसी कमिश्नरेट के रामनगर थाने में कांस्टेबल/आरक्षी के पद पर कार्यरत देवगन कुमार चौहान ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय को लेटर लिखकर स्वेच्छा से पुलिस की नौकरी से कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। उनका यह लेटर 7 मार्च 2026 का है। वाराणसी में सिपाही देवगन चौहान ने थाने के WhatsApp ग्रुप में ही अपना इस्तीफा डाल दिया। इसमें सिपाही ने लिखा, "मुझमें विशिष्ट मानव जैसी शक्तियां नहीं हैं कि मै लगातार 24 घंटे काम कर सकूं। महोदय आप मुझे कार्यमुक्त कर दें। महादेव की कृपा होगी।"

लेटर WhatsApp पर आने के बाद विभागीय हलचल मच गया। बड़े अफसरों को जब यह बात पता चली, तो फौरन थाना प्रभारी और पीड़िता सिपाही को तलब किया। पुलिसकर्मी ने अपने लेटर में कहा है कि वह फिलहाल इतना सक्षम नहीं है कि पुलिस की 24×7 ड्यूटी हर दिन पूरी तरह निभा सकें। उन्होंने लिखा कि लगातार हर दिन काम करने की क्षमता उनके लिए संभव नहीं है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेजा लेटर


लेटर की शुरुआत 'सेवा में' से करते हुए इसे माननीय पुलिस आयुक्त कार्यालय, जनपद वाराणसी (उप्र) को संबोधित किया गया है। विषय में 'पुलिस सेवा से स्वेच्छा से कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में' अनुरोध किया गया है। लेटर में पुलिसकर्मी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी में कांस्टेबल आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से अनुरोध करते हुए लिखा कि वह अभी इतने सक्षम नहीं हैं कि प्रत्येक दिन 24 घंटे और सातों दिन यानी 24×7 ड्यूटी कर सकें। लेटर में उन्होंने अपनी क्षमता को लेकर स्पष्ट शब्दों में बात रखते हुए सेवा से कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है।

इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उन्हें पुलिस सेवा से कार्यमुक्त कर दिया जाए। अंत में उन्होंने अधिकारी की असीम कृपा होने की बात लिखते हुए पत्र समाप्त किया है। उन्होंने लेटर में लिखा है, "सेवा में, श्री मान पुलिस आयुक्त कार्यालयजनपद वाराणसी (उ०प्र०) विषय:- स्वेच्छा से उत्तर पुलिस सेवा से कार्यमुक्त करने के संबंध में। महोदय,सविनय निवेदन है कि मैं प्रार्थी रि० का० देवान कुमार चौहान, थाना- रामनगर, कमि० वाराणसी में कनॉर आरक्षी के पद पर कार्यरत हूँ। महोदय से निवेदन करना चाहता हूँ कि मैं अभी इतना सक्षम नहीं हूँ की $24 \times 7$ प्रत्येक दिन कार्य कर सकूं। चूकी मुझमें किसी विशिष्ट मानव जैसी शक्तियाँ नहीं है।अतः महोदय से निवेदन है कि मुझे कार्यमुक्त कर मुझे कृतार्थ करें।महोदय की असीम कृपा होगी।"

7 मार्च को लिखा गया पत्र

सोशल मीडिया पर वायरल यह लेटर 7 मार्च 2026 को लिखा गया है। नीचे पुलिसकर्मी ने अपना नाम देवगन कुमार चौहान लिखा है। लेटरमें उनका पीएनओ और मोबाइल नंबर भी दर्ज है। हालांकि उपलब्ध तस्वीर में इन नंबरों के कुछ हिस्से छिपे हुए हैं।

लपुपकर

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस आवेदन पर विभाग की ओर से क्या निर्णय लिया गया है या पुलिसकर्मी को सेवा से वास्तव में कार्यमुक्त किया गया है या नहीं? उपलब्ध दस्तावेज में मुख्य रूप से स्वेच्छा से पुलिस सेवा से कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया गया है।

फिलहाल सामने आया लेटर वाराणसी पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर पुलिसकर्मी ने अपनी क्षमता और लगातार 24×7 ड्यूटी को लेकर अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी है। वहीं अब निगाहें इस बात पर हैं कि विभाग इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' का शो किया रद्द तो मुंबई का मशहूर Gaiety Galaxy थिएटर पर पड़ गया ताला? सामने आई बंदी की पूरी कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।