UP viral video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां HDFC बैंक के एक ब्रांच में गरमागरम बहस के दौरान एक महिला कर्मचारी ग्राहक को गाली देने लगी। कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक के ब्रांच के अंदर तब ड्रामा हुआ, जब महिला कर्मचारी की एक ग्राहक से तीखी बहस हो गई। इस तनावपूर्ण बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी ग्राहक को गालियां देती हुई दिख रही है। इससे उसके गैर-पेशेवर और जाति का जिक्र कर धमकी पर लोगों में गुस्सा भड़क गया है।
