UP Weather Forecast for June 12: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 12 जून के लिए राज्य के 66 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 12 और 13 जून को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
इन जिलों में आएगा 70kmph का भयानक अंधड़
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 12 जून को हवा की रफ्तार अंधड़ में तब्दील हो सकती है। मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और झोंकों में इसकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी दी है:-
बुंदेलखंड और मध्य यूपी: बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।
पश्चिम और ब्रज क्षेत्र: अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया।
इन सभी जिलों और इनके आसपास के इलाकों में लोगों को आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
ब्रज और बुंदेलखंड के इन जिलों में भारी ओलावृष्टि
आंधी-पानी के साथ-साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने का भी अनुमान जताया है। 12 जून को अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि की संभावना सबसे अधिक है।
लखनऊ-वाराणसी समेत 46 जिलों में 60kmph की तेज हवाएं
राज्य के एक बड़े हिस्से में मौसम वैज्ञानिकों ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और झोंकों में इनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों के नाम आप यहां नीचे देख सकते हैं:-
पूर्वांचल और मध्य यूपी: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी।
अवध और तराई क्षेत्र: गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज।
पश्चिम यूपी और रोहिलखंड: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), बुलंदशहर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।
66 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने का महा-अलर्ट (Lightning Warning)
मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई है। लोगों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
बिजली गिरने से प्रभावित होने वाले प्रमुख जिले
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर। इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
17 जून तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मौसम का यह मिजाज सिर्फ 12 जून तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। पश्चिमी यूपी में 12 जून से लेकर 17 जून 2026 तक लगातार छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पूर्वी यूपी के जिलों में 13 जून तक मौसम खराब रहेगा। इसके बाद बीच में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 17 जून को एक बार फिर से इस क्षेत्र में तेज बारिश और गरज-चमक का दौर वापस लौटेगा। इस पूरे हफ्ते आंधी-पानी की वजह से तापमान नियंत्रण में रहेगा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के निवासियों को उमस और भीषण लू से राहत मिलती रहेगी।