UP Weather Update: IMD ने यूपी में 19, 20 और 21 मई के लिए हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया, इन जिलों में बहेगी भयानक लू

UP Weather Update News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और 'लू' का कहर शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। कई जिलों में तो प्रचंड लू चलने की आशंका है

अपडेटेड May 17, 2026 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
UP Weather Update: 19, 20 और 21 मई को कई जिलों में भयानक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। विशेष रूप से 19, 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में अति उष्ण लहर यानी भयानक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए आने वाले दिन बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पछुआ हवाओं के प्रभाव से गर्मी अपने चरम पर पहुंचने वाली है। लखनऊ मौसम केंद्र ने 18 मई से 21 मई के बीच जिलों की सूची जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

तारीख के अनुसार जिलों का पूर्वानुमान:-


18 मई: लू की शुरुआत

18 मई को 33 जिलों में लू चलने की आशंका है। मुख्य रूप से आगरा, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, ललितपुर, महौबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

19 मई: अति उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्ट

इस दिन से गर्मी का स्तर बढ़कर 'अति उष्ण लहर' में बदल जाएगा

अति लू वाले जिले: आगरा, औरैया, बलिया, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, महौबा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर और वाराणसी में भीषण लू चलने की आशंका है।

लू की संभावना: अलीगढ़, अमेठी, आजमगढ़, चंदौली, एटा, फर्रुखाबाद, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में लू चलने की आशंका है।

20 मई: लू का दायरा बढ़ा

20 मई को प्रदेश के और भी ज्यादा जिले लू की चपेट में आ जाएंगे।

भीषण लू: आगरा, औरैया, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, ललितपुर, महौबा, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर और वाराणसी में 20 मई को भीषण लू चलेगी।

सामान्य लू: अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में सामान्य लू चलने की आशंका है।

21 मई: पश्चिमी और मध्य यूपी में भीषण गर्मी

अति उष्ण लहर: आगरा, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फ़तेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशाम्बी, ललितपुर, महौबा, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर और वाराणसी में अति उष्ण लहर चलेगी।

सामान्य लू: अलीगढ़, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कासगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सोनभद्र और उन्नाव शामिल हैं।

IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र से जारी 21 मई का यूपी का हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र से जारी 21 मई का यूपी का हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए

तापमान में होगा इजाफा

मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान 3-4°C की क्रमिक वृद्धि होगी। वहीं, रात के तापमान (न्यूनतम तापमान) में भी लगभग 2°C की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे रातें भी काफी गर्म रहेंगी।

IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र से जारी 19 और 20 मई का यूपी का हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र से जारी 19 और 20 मई का यूपी का हीटवेव मैप यहां नीचे देखिए

ये भी पढ़ें- IMD Heat Wave Alert: 23 मई तक इन राज्यों में बहेगी प्रचंड लू, मौसम विभाग ने यूपी से लेकर MP और राजस्थान तक ये 7 एडवाइजरी जारी कीं

बचाव के लिए क्या करें?

  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
  • धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या छाते से ढकें।
  • प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें और ओआरएस का उपयोग करें।
  • सूती और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।