उत्तर प्रदेश : दशकों तक उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों की नर्सरी रहे कमला क्लब का दौर अब खत्म हो चुका है। कानपुर से अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, अब सूबे के घरेलू क्रिकेट को नया और आधुनिक ठिकाना मिलने जा रहा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में तैयार हो रहा क्रिकेट स्टेडियम आने वाले समय में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के लिए बड़ा केंद्र बन सकता है। मैदान के संचालन और उपयोग को लेकर UPCA और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच एमओयू की तैयारी चल रही है. इसके बाद यहां प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास, ट्रायल और बड़े घरेलू मुकाबलों का रास्ता खुल सकता
खास अभ्यास का मौका, सात अलग-अलग पिचों पर खिलाड़ी तैयार होंगे
CSJMU का क्रिकेट मैदान अपनी पिचों के कारण खास है. यहां अलग-अलग तरह की मिट्टी का इस्तेमाल कर पिचें तैयार की जा रही हैं. इनमें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी, ओडिशा के कालाहांडी की काली कपास मिट्टी और स्थानीय उन्नाव की मिट्टी शामिल है. इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने का अनुभव मिलेगा. बल्लेबाजों को उछाल और गेंदबाजों को टर्न वाली पिचों पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा.
मैदान में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया गया है, जिससे बारिश के बाद पानी जल्दी निकल सके और मैदान को कम समय में खेलने लायक बनाया जा सके. मैदान में पवेलियन और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी तैयार की गई है. आने वाले समय में इसे घरेलू क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता
रणजी से एज ग्रुप तक के मैचों की तैयारी
UPCA की योजना इस मैदान को सिर्फ अभ्यास तक सीमित रखने की नहीं है. एमओयू होने के बाद यहां रणजी ट्रॉफी, सीके नायडू ट्रॉफी, एज ग्रुप के ट्रायल, कैंप और अन्य घरेलू क्रिकेट गतिविधियां कराई जा सकती हैं. इससे कानपुर और आसपास के जिलों के युवा खिलाड़ियों को दूसरे शहरों में ट्रायल और अभ्यास के लिए कम जाना पड़ेगा.
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि यूपी में क्रिकेट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर लगातार काम हो रहा है. कमला क्लब का करार खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के लिए नए मैदान की जरूरत थी. CSJMU का मैदान इस कमी को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता
खिलाड़ियों को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, ऐसा बताया चेयरमैन ने
UP T20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने बताया कि CSJMU के मैदान को लेकर UPCA और विश्वविद्यालय के बीच बातचीत चल रही है. यह मैदान खिलाड़ियों के अभ्यास और ट्रायल के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है. यहां आधुनिक सुविधाएं होने से युवा क्रिकेटरों को अपने ही शहर में बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा.
कमला क्लब लंबे समय तक यूपी क्रिकेट की पहचान रहा है. इसी मैदान से कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट की शुरुआत कर आगे का सफर तय किया. अब CSJMU का मैदान उस विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में नया पड़ाव बन सकता है. इसके साथ ही UPCA उन्नाव में भी बड़े स्तर पर क्रिकेट सेंटर विकसित करने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में आने वाले समय में कानपुर और आसपास के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट की सुविधाएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद