Get App

सिर्फ कैश में पेमेंट करें... UPI पर चार्ज का बड़ा असर दिल्ली के बाजारों में दिखना शुरू, लोकल ट्रेडर्स अब नकद पर देने लगे जोर

केंद्र सरकार के UPI से जुड़े नए शुल्क नियम के बाद दिल्ली के बाजारों में व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। एक तय सीमा से ज्यादा UPI लेनदेन पर फीस लागू होने के बाद ट्रेडर्स कैश पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कह रहे हैं। नए फ्रेमवर्क में लंबे समय से चली आ रही जीरो-MDR व्यवस्था में बदलाव किया गया है और ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज की अधिकतम सीमा भी तय की गई है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 8:59 AM
सिर्फ कैश में पेमेंट करें... UPI पर चार्ज का बड़ा असर दिल्ली के बाजारों में दिखना शुरू, लोकल ट्रेडर्स अब नकद पर देने लगे जोर

UPI पर 0.4% फीस से बवाल: दिल्ली के दुकानदारों ने कहा- अब कैश लाओ, UPI नहीं चलेगा

New Delhi, Sep 16 (PTI) - केंद्र सरकार के 2000 रुपये से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% फीस लगाने के फैसले के बाद दिल्ली के बाजारों में कैश की वापसी शुरू हो गई है। ट्रेडर्स एसोसिएशनों ने साफ कह दिया है कि वे अब कैश पेमेंट को पुश करेंगे ताकि डिजिटल पेमेंट की एक्स्ट्रा कॉस्ट से बचा जा सके।

सरकार ने मंगलवार को बड़े डिजिटल मर्चेंट पेमेंट के लिए नया फ्रेमवर्क लाकर जनवरी 2020 से चली आ रही जीरो-MDR व्यवस्था खत्म कर दी है। इस चार्ज को 75,000 रुपये और उससे ऊपर के पेमेंट पर 300 रुपये पर कैप किया गया है।

दिल्ली के बाजारों में क्या हो रहा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें