दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 25 मई 2025, रविवार को होने वाली UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के चलते मेट्रो के समय में बदलाव किया है। यह फैसला खासकर उन छात्रों की सुविधा के लिए लिया गया है जो इस बड़े एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं। आमतौर पर रविवार को कुछ मेट्रो लाइनें सुबह 7 बजे से चलती हैं, लेकिन इस बार DMRC ने पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू करने का फैसला किया है। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने में आसानी होगी और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
