India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। इसी बीच अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत द्वारा दालों पर लगाए गए 30% आयात शुल्क को हटवाने की अपील की है। यानी की भारत में आने वाली अमेरिकी दालों पर टैरिफ कम करने की मांग की गई है। नॉर्थ डकोटा और मोंटाना के सीनेटरों ने एक पत्र में कहा कि हाई टैरिफ के कारण अमेरिकी किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
