Get App

US Midterm Elections: ट्रंप के बाकी 2 सालों का तय हो रहा भविष्य! जानिए भारत में कब देख पाएंगे अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाकी 2 सालों के कार्यकाल का भविष्य तय हो रहा है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 435 और सीनेट की 35 सीटों पर मुकाबला जारी है, जो अमेरिकी संसद के नियंत्रण का फैसला करेगा। भारत में इसका रुझान बुधवार सुबह से दिखेगा। क्या ट्रंप अपनी ताकत बरकरार रखेंगे या विपक्ष बाजी मारेगा? पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 1:16 PM
US Midterm Elections: ट्रंप के बाकी 2 सालों का तय हो रहा भविष्य! जानिए भारत में कब देख पाएंगे अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे
युद्ध, महंगाई, व्यापार शुल्क यानी टैरिफ और देश के भीतर बढ़ते राजनीतिक मतभेद जैसे मुद्दे चुनाव में अहम हैं

US Midterm Elections: अमेरिका में मंगलवार 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव से तय होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत बचा पाती है या डेमोक्रेटिक पार्टी उनमें से एक या दोनों सदनों पर कब्जा कर लेती है। इसका असर ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के अगले दो सालों पर पड़ सकता है।

भारत में चुनाव पर नजर रखने वाले लोगों के लिए नतीजों का सिलसिला बुधवार 4 नवंबर की सुबह से शुरू होगा। अमेरिका के इन चुनावों को ट्रंप सरकार के कामकाज पर जनता की राय के तौर पर भी देखा जा रहा है। ईरान के साथ लंबे समय से जारी युद्ध, महंगाई, व्यापार शुल्क यानी टैरिफ और देश के भीतर बढ़ते राजनीतिक मतभेद जैसे मुद्दे चुनाव में अहम हैं। अगर डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस के किसी एक सदन या दोनों में बहुमत हासिल कर लेती है तो ट्रंप के फैसलों पर संसद की निगरानी और जांच बढ़ सकती है।

3 नवंबर को अमेरिका में वोटिंग, 435 हाउस सीटों पर चुनाव

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव 3 नवंबर को हो रहे हैं। इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा सीनेट की 100 सीटों में से 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। देश के 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी वोटिंग होगी। आपको बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस के दो सदन होते हैं- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें