कल का मौसम 4 मई: यूपी के 50+ जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

IMD Rain Alert : आंचलिक मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विशेष रूप से तराई और पश्चिमी यूपी के इन इलाकों में किसानों और आम जनता को सावधान रहने की जरूरत है:कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद

अपडेटेड May 03, 2026 पर 9:29 PM
Story continues below Advertisement
IMD Heavy Rain Alert: यूपी के 50+ जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट (IMAGE- AI)

उत्तर प्रदेश के लोगों को तपती धूप से राहत तो मिली है, लेकिन साथ ही मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई की सुबह से लेकर 5 मई की सुबह तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तीव्र मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

इन 17 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी (Orange Alert)

आंचलिक मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विशेष रूप से तराई और पश्चिमी यूपी के इन इलाकों में किसानों और आम जनता को सावधान रहने की जरूरत है:कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद।


60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगा 'बवंडर'

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रहेगी। यह हवा झोंकों में बढ़कर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। यह स्थिति इन क्षेत्रों में देखने को मिलेगी:

मध्य और पूर्वी यूपी: लखनऊ, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर।

पश्चिमी और तराई क्षेत्र: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और आस-पास के सभी क्षेत्र।

बिजली गिरने और मेघगर्जन का अलर्ट

तेज हवाओं के साथ-साथ प्रदेश के लगभग 60 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल और बदायूं सहित राज्य के बड़े हिस्से में आसमान से बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। तेज आंधी और ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और खुले में जाने से बचें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।