Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में बनाए 190 रन, यूसुफ पठान और शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारतीय रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 2024 में इसी टीम के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 15 छक्कों के अलावा 16 चौके भी जड़े

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा कर लिया

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने कौशल का अद्भुत नजारा पेश करते हुए बुधवार (24 दिसंबर) को रांची में कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। वैभव ने बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे प्लेट ग्रुप मैच में 84 गेंदों में 190 रन बनाए। इसमें 15 छक्के शामिल हैं। इस 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में शतक पूरा किया।

इस तरह से वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। भारतीय रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 2024 में इसी टीम के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 15 छक्कों के अलावा 16 चौके भी जड़े। उन्होंने यह कारनामा UAE में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार से केवल तीन दिन के बाद किया।

इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क (29 गेंद) के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2023-24 के सत्र में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (31 गेंद) के नाम पर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में यह कारनामा किया था। सूर्यवंशी के नाम अब सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।


टॉस जीतकर बिहार ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मंगल महरौर के साथ पारी की शुरुआत करते हुए सूर्यवंशी ने ऐसी तूफानी पारी खेली। वैभव ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 36 गेंदों में शतक बनाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। अभी तक सिर्फ हैदराबाद Vs उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी vs तमिलनाडु मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध है। हालांकि, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है।

भारतीयों द्वारा लगाए गए सबसे तेज शतक (लिस्ट ए)

35- अनमोलप्रीत सिंह, PUJB बनाम ARP, 2024

36- वैभव सूर्यवंशी, BIH बनाम ARP, 24 दिसंबर 2025

40- यूसुफ पठान, BRDA बनाम MAH, 2010

41- उर्विल पटेल, GUJ बनाम ARP, 2023

42- अभिषेक शर्मा, PUJB बनाम MP, 2021

हालांकि, लिस्ट ए का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है। उन्होंने 2023-24 सीजन में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 गेंदों में शतक बनाया था। पूर्व प्रोटियाज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में तिहरे अंक का आंकड़ा छुआ था।

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी

29 गेंद - जेक फ्रेजर मैकगर्क

31 गेंद - एबी डिविलियर्स

35 गेंद - अनमोलप्रीत सिंह

36 गेंद - कोरी एंडरसन

36 गेंद - वैभव सूर्यवंशी

37 गेंद - शाहिद अफरीदी

ये भी पढ़ें- 'भारत में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार...': एग्जाम में विवादित सवाल पर घमासान, जामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सस्पेंड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।