Vande Bharat Express to run via Prayagraj: वंदे भारत श्रृंखला की अगली स्लीपर ट्रेन के ट्रायल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाने की तैयारी जोरों से चल रही है। यह देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन होगी। देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस कामाख्या से हावड़ा के बीच चल रही है। खास बात यह है कि इसके रूट में उत्तर प्रदेश के दो बेहद महत्वपूर्ण शहर कानपुर और प्रयागराज भी आएंगे।
रेलवे और सरकार की इस सौगात से दोनों शहरों के लोग खासा उत्साहित हैं। इससे यहां के यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन दिवाली तक इसे पटरियों पर उतारने की तैयारी में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जाने वाली इस स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल इसी माह हो सकता है। ट्रेन के संचालन को लेकर उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
भविष्य में 160 किमी की रफ्तार से चलेगी ट्रेन
शुरुआती चरण में इस हाई तकनीक ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा तय की गई है। अमर उजाला की खबर के अनुसार, मिशन रफ्तार प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भविष्य में इसकी रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा की जाएगी। इस आधुनिक ट्रेन का ठहराव सफर के दौरान प्रयागराज के अलावा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे संभालेगा।
वाराणसी और नई दिल्ली से रात 9.20 बजे चले ट्रेन
16 कोच की ट्रेन में 823 यात्री करेंगे सफर
यह ट्रेन 16 कोच की होगी, जिसमें में 823 यात्री कर सफर सकेंगे। इसमें एसी थर्ड टियर के 11, एसी सेकंड टियर के चार और फर्स्ट एसी का एक कोच रहेगा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) एनसीआर के सदस्य सांसद प्रवीण पटेल का कहना है इससे यात्रियों का सफर और ज्यादा आरामदायक हो जाएगा।