विंध्याचल धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, वाराणसी रीजन से चलेंगी 65 एक्स्ट्रा पूजा स्पेशल बसें! इस नंबर पर मिलेगी सारी जानकारी

नवरात्रि में विंध्याचल धाम जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। वाराणसी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्यवासिनी मां के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए सरकार ने इस साल वाराणसी से विंध्याचल धाम जाने के लिए 65 अतिरिक्त 'पूजा स्पेशल' बसें चलाने का फैसला किया है। आइए जानें

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 8:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 'पूजा स्पेशल' बसें चलाई जाएंगी।

नवरात्रि महापर्व बहुत जल्द शुरू होने वाला है। नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचते हैं। विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 'पूजा स्पेशल' बसें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस सेवाओं का विस्तार किया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा वाराणसी परिक्षेत्र से विंध्याचल धाम जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। नवरात्रि के दौरान वाराणसी के आठ डिपो से कुल 86 बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें 65 अतिरिक्त ‘पूजा स्पेशल’ बसें चलाई जाएंगी।

आमतौर पर वाराणसी के इस रूट पर करीब 21 बसें चलती हैं। नवरात्रि शुरू होने के साथ ही इनकी संख्या 4 गुना से अधिक हो जाएगी। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया की नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी डिपो से विंध्याचल धाम के लिए बसों की संख्या को बढ़ाया गया है। अतिरिक्त बसों के संचालन से वाराणसी और आसपास के जिलों से विंध्याचल धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। बताते चलें की इस व्यवस्था से वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र और आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को विंध्याचल धाम पहुंचने में आसानी होगी।

हेल्पलाइन नम्बर पर मिलेंगी जानकारी

श्रद्धालुओं की सुविधा और उन्हें बस सम्बंधित जानकारी आसानी से मिल सकें इसके लिए के लिए परिवहन निगम की ओर से हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। यात्री इस नंबर पर फोन कॉल कर बस सेवा और संचालन से संबंधित जानकारी 24 घंटे प्राप्त कर सकेंगे।

जौनपुर डिपो से चलेंगी सबसे ज्यादा बसें

परशुराम पांडेय ने बताया की वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से विंध्याचल धाम के लिए बसों का संचालन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। सबसे ज्यादा अतिरिक्त बसें जौनपुर डिपो से चलाई जाएंगी। जौनपुर डिपो से पुरे नवरात्री में 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके अलावा कैंट और काशी डिपो से 10-10, चंदौली से 8, गाजीपुर से 2, सोनभद्र से 10 और विंध्यनगर से 5 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इन सब के अलावा वाराणसी के ग्रामीण डिपो से वर्तमान में संचालित 12 बसें भी रूट पर चलती रहेंगी।


वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट

MP OBC Reservation: एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य में नहीं लागू होगा 27% ओबीसी आरक्षण

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।