VD Satheesan Kerala CM: केरल में वीडी सतीशन की नई सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को क्या मिला? कैबिनेट बर्थ की पूरी अलॉटमेंट जानिए

VD Satheesan Kerala CM: केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित VD सतीशन और उनका मंत्रिपरिषद सोमवार (18 मई) सुबह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही केरल में नई यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। सतीशन के साथ-साथ 20 मंत्री भी सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे

अपडेटेड May 17, 2026 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
VD Satheesan Kerala CM: वीडी सतीशन कल यानी 18 मई को केरल के CM के तौर पर शपथ लेंगे

VD Satheesan Kerala CM: केरल में कांग्रेस के सीनियर नेता वीडी सतीशन सोमवार (17 मई) को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) करीब एक दशक बाद केरल की सत्ता में लौटा है। सतीशन के साथ-साथ 20 मंत्री भी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे। सेंट्रल स्टेडियम में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं जहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है।

स्टेडियम में शपथग्रहण के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही इस दौरान बारिश से बचाव के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले समूचे तिरुवनंतपुरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बड़ी संख्या में VVIP और यूडीएफ समर्थकों के तिरुवनंतपुरम आने के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी की गई है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) को सत्ता से बेदखल कर दिया था।


पिछले पांच वर्षों से विपक्ष के नेता रहे 61 वर्षीय सतीशन को पार्टी के जनाधार को फिर से मजबूत करने का श्रेय दिया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा सतीशन को अगला मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद से उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के साथ नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें की हैं। समर्थकों का कहना है कि यह जनादेश परिवर्तन को लेकर लोगों की मजबूत आकांक्षा को दर्शाता है।

कांग्रेस शासित सीएम होंगे शामिल

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस शासित और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भी शपथग्रहण में उपस्थित रहने की उम्मीद है। सभी 140 विधायकों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उन्हें पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति की पुष्टि रविवार रात तक होने की उम्मीद है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। उसे 140 सीट में से केवल 25 सीट ही मिलीं।

सतीशन कैबिनेट में कौन-कौन होगा शामिल?

केरल की नई सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 21 सदस्य होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस को मंत्रिमंडल में 11 पद मिलने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री का पद भी शामिल है। सतीशन कैबिनेट में शामिल होने के लिए जिन वरिष्ठ नेताओं के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, उनमें रमेश चेन्निथला, सन्नी जोसेफ, K मुरलीधरन, तिरुवनचूर राधाकृष्णन, AP अनिल कुमार, PC विष्णुनाथ, M लिजू, चांडी ओमन और बिंदु कृष्णा शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, सतीशन के वित्त मंत्रालय अपने पास रखने की उम्मीद है। जबकि रमेश चेन्निथला गृह विभाग संभाल सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पोर्टफोलियो का बंटवारा कैबिनेट की लिस्ट को औपचारिक मंज़ूरी मिलने के बाद ही तय किया जाएगा। गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को नई सरकार में पांच मंत्री पद मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Ebola Virus: इन दो देश में इबोला के इस घातक स्ट्रेन ने मचाई तबाही! हर दिन देखते ही देखते मर जा रहे लोग! WHO ने किया ये ऐलान

रिपोर्ट के अनुसार, जिन नामों पर खास तौर पर विचार किया जा रहा है उनमें पी.के. कुन्हालीकुट्टी, के.एम. शाजी, एन. शमसुद्दीन और परक्कल अब्दुल्ला शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पी.के. बशीर को शामिल किए जाने की संभावना को लेकर पार्टी के अंदर कुछ मतभेद सामने आए हैं।

ये है संभावित लिस्ट

कांग्रेस- 12 मंत्री (मुख्यमंत्री सहित)

IUML- 5 मंत्री

RSP - 1 मंत्री

केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) - 1 मंत्री

केरल कांग्रेस (जैकब गुट) - 1 मंत्री

CMP - 1 मंत्री पद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।