भारत के इतिहास पर गहरी पकड़ रखने वाले प्रसिद्ध लेखक और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का रविवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके एक करीबी दोस्त ने इस खबर की पुष्टि की। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बीते एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके करीबी मित्र और वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैकब ने PTI को बताया कि मार्क टली का रविवार दोपहर अस्पताल में निधन हो गया।
