Vice Admiral Ajay Kochhar: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसैनिक तैयारियों की रणनीति संभालने वाले वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शुक्रवार को नौसेना के 48वें उप प्रमुख (VCNS) के रूप में कार्यभार संभाला। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि कार्यभार ग्रहण करने पर, फ्लैग ऑफिसर ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
