Exit Poll में 'विजय' ही हीरो, TVK से बातचीत करने के मूड में AIADMK, तमिलनाडु में नतीजों से पहले राजनीति हुई तेज!

Axis My India के एग्जिट पोल में TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, जो इसे काफी मजबूत स्थिति में दिखाता है। वहीं DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं, और NDA को 22 से 32 सीटों का अनुमान है। वोट शेयर की बात करें तो TVK को लगभग 35% वोट मिलने का अनुमान है

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 8:08 PM
Story continues below Advertisement
Exit Poll में 'विजय' ही हीरो, TVK से बातचीत करने के मूड में AIADMK

जे जयललिता की पार्टी AIADMK अब अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के साथ बात करने की संभावना देख रही है। वजह ये है कि एग्जिट पोल में TVK की पहली बार एंट्री काफी मजबूत दिखाई गई है। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, आगे TVK के साथ गठबंधन या बातचीत इस बात पर निर्भर करेगी कि 234 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को आखिर कितनी सीटें मिलती हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, Axis My India के एग्जिट पोल में TVK को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, जो इसे काफी मजबूत स्थिति में दिखाता है। वहीं DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं, और NDA को 22 से 32 सीटों का अनुमान है।

वोट शेयर की बात करें तो TVK को लगभग 35% वोट मिलने का अनुमान है, जो सत्ताधारी DMK गठबंधन के बराबर है। वहीं AIADMK गठबंधन को करीब 23% वोट मिल सकते हैं।


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पद के लिए भी विजय सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। उन्हें 37% लोगों का समर्थन मिला, जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को 35% लोगों का समर्थन मिला।

एग्जिट पोल के मुताबिक, TVK को सबसे ज्यादा समर्थन युवाओं से मिल रहा है।

  • 18-19 साल के नए वोटर्स में 68%
  • 20-29 उम्र के लोगों में 59%
  • 30-39 उम्र के लोगों में 45%

सर्वे में यह भी सामने आया कि TVK को छात्रों, बेरोजगार युवाओं और शहरों में रहने वाले लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। साथ ही OBC, SC, अल्पसंख्यक और गांव-शहर दोनों जगह के वोटर्स में भी पार्टी की पकड़ बढ़ रही है।

इस चुनाव में बदलाव की चाह एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है। करीब 35% लोगों ने कहा कि वे बदलाव चाहते हैं, जबकि TVK समर्थकों में यह आंकड़ा 77% तक पहुंच गया।

हालांकि, ये सब सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान हैं। असली नतीजे और विजय की राजनीति में आगे की भूमिका 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होगी।

Bengal Exit Poll: बंगाल में BJP का तूफान? ममता की TMC साफ होने के आसार! Today’s Chanakya के आंकड़े आए सामने

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।