Get App

Vote Chori Row: 'वोट चोरी' पर 'इंडिया' ब्लॉक में दरार! अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, सहयोगियों ने छोड़ा साथ

Vote Chori Row: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की तरफ से उठाए गए 'वोट चोरी' के मुद्दे से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का इससे कोई लेना-देना नहीं है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 3:28 PM
Vote Chori Row: 'वोट चोरी' पर 'इंडिया' ब्लॉक में दरार! अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, सहयोगियों ने छोड़ा साथ
Vote Chori Row: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'वोट चोरी' कांग्रेस का मुद्दा है। ‘इंडिया’ गठबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है

Vote Chori Row: कांग्रेस पार्टी के "वोट चोरी" वालेभियान को एक बड़ा झटका लगा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस अकेले पड़ गई है। 'इंडिया' ब्लॉक के सहयोगियों ने इस अभियान से खुद को अलग कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस की तरफ से उठाए गए 'वोट चोरी' के मुद्दे से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का इससे कोई लेना-देना नहीं हैइसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी कहा है कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल नहीं उठाएंगी, क्योंकि इन्हीं मशीनों से वह चार बार सांसद चुनी गई हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और निर्वाचन आयुक्तों पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' सत्ताधारी पार्टी के डीएनए में है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के नेता गद्दार हैं जो लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश रच रहे हैं। उन्हें सत्ता से हटाया जाना चाहिए

अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन में एक घटक है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसने "वोट चोरी" के खिलाफ लगभग छह करोड़ साइन लिए हैं। वह इन्हें भारत के राष्ट्रपति को सौंपेगी।

कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे 'वोट चोरी' और कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा, "इंडिया गठबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हर राजनीतिक दल को अपना एजेंडा तय करने की स्वतंत्रता है। कांग्रेस ने 'वोट चोरी' और SIR (वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन) को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है। हम उन्हें कुछ कहने वाले कौन होते हैं?"

इसके अलावा NCP (SP) MP सुप्रिया सुले ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर पूरा भरोसा जताया है। सुप्रिया सुले की पार्टी NCP (SP) विपक्षी गठबंधन 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस और शिवसेना (UBT) भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- PM Modi Jordan Visit: अम्मान में पीएम मोदी की शाही सवारी, खुद कार चलाकर जॉर्डन म्यूजियम लेकर गए क्राउन प्रिंस अल हुसैन

महाराष्ट्र के बारामती से चार बार की लोकसभा सदस्य और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हो रही बहस के दौरान यह बात कही। सुले ने सदन में कहा, "मैं इसी मशीन से चुनकर आई हूं, इसलिए मैं EVM या वीवीपैट पर सवाल नहीं उठाऊंगी।" उन्होंने कहा, "मैं मशीन के खिलाफ बात नहीं कर रही हूं। मैं एक बहुत सीमित बात रख रही हूं और भारतीय जनता पार्टी से मुझे बड़ी अपेक्षाएं हैं, जिसे महाराष्ट्र में इतना बड़ा जनादेश मिला है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें