South Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में होगी पानी की किल्लत, DJB ने जारी किया अपडेट

South Delhi Water Crisis: अगर आप दक्षिण दिल्ली के इलाकों में रहते हैं, तो पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा मरम्मत का काम किए जाने के कारण दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही।

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 10:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली के कई इलाकों में होगी पानी की किल्लत

South Delhi Water Crisis: अगर आप दक्षिण दिल्ली के इलाकों में रहते हैं, तो आपको पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत का काम किए जाने के कारण दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही।

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा, “साउथ दिल्ली मेन लाइन पर जरूरी रखरखाव कार्य के कारण 22 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 22 जुलाई की शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी, जबकि 23 जुलाई की सुबह पानी लो प्रेशर के साथ उपलब्ध होगा।”

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से अनुरोध है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पर्याप्त पानी जमा कर लें। बोर्ड ने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर तय हेल्पलाइन नंबरों के जरिए अनुरोध करने पर DJB टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।


प्रभावित होने वाले इलाकों में लाजपत नगर, ग्रेटर कैलाश साउथ, छतरपुर, निजामुद्दीन, ओखला, मालवीय नगर, सरिता विहार और आसपास के क्षेत्र शामिल है।

यह भी पढ़ें: पति के ऑफिस में शिकायत करना पड़ सकता है भारी! सुप्रीम कोर्ट ने पत्नियों को दी बड़ी नसीहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।