कल का मौसम 6 जून: दिल्ली, UP, बिहार.. इन जगहों पर आंधी-तूफान, 17+ राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का वेदर अपडेट

Weather Report 6 June: मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून को देश के कई अन्य हिस्सों में भी मानसून और चक्रवाती हवाओं के असर से भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 5:57 PM
कल का मौसम 6 जून: दिल्ली, UP, बिहार.. इन जगहों पर आंधी-तूफान, 17+ राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का वेदर अपडेट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) 6 जून के लिए देश के 17 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं 6 जून को कैसा रहेगा आपके राज्य और शहर का मौसम।

दिल्ली, यूपी और बिहार: आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 6 जून को मौसम करवट लेगा। इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी और तेज हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।


उत्तर प्रदेश (UP Weather Update)

पूर्वी यूपी में 6 जून को आंधी-तूफान का खास अलर्ट है। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस राहत के बाद 9 से 11 जून के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से लू चलने की चेतावनी दी गई है।

बिहार (Bihar Weather Update)

बिहार में 6 जून को मौसम काफी आक्रामक हो सकता है। आईएमडी ने राज्य में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तेज आंधी-तूफान (Thundersquall) का अलर्ट जारी किया है। इसकी रफ्तार झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज बारिश भी दर्ज की जाएगी।

इन राज्यों में होगी बेहद भारी बारिश

केरल में मानसून पूरी तरह हावी है। यहां 6 जून को मूसलाधार से भी ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तटीय इलाकों में तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। तटीय कर्नाटक और असम-मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अन्य 11+ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून को देश के कई अन्य हिस्सों में भी मानसून और चक्रवाती हवाओं के असर से भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यहां चलेगी भयंकर आंधी

बिहार के अलावा अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे (झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक) की रफ्तार से थंडरस्कॉल आने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पूरे महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की आंधी और बारिश की संभावना है।

लू और उमस का अलर्ट

जहां एक तरफ देश में बारिश हो रही है, वहीं तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 6 जून को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। ओडिशा के लोगों को बारिश के साथ-साथ अत्यधिक उमस और गर्म मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

IMD Heavy Rain Alert: इन 28+ राज्यों में हल्की से बेहद भारी बारिश का अलर्ट, 11 जून तक दिल्ली से यूपी-बिहार का ऐसा रहेगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।