कल का मौसम 13 मई: यूपी के इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से आंधी और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बारिश को लेकर ये बताया

Weather Report 13 May: मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों की वजह से अगले 24 घंटों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 13 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है

अपडेटेड May 12, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Weather Forecast 19 May: यूपी के इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से आंधी और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बारिश को लेकर ये बताया

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 13 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में सक्रिय मौसमी प्रणालियों की वजह से अगले 24 घंटों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 13 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी


लखनऊ मौसम केंद्र ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं झोंकों में 60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती हैं। प्रभावित होने वाले प्रमुख जिले हैं-

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और इनके आसपास के क्षेत्र।

यूपी में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में बारिश का अनुमान जताया है-

  • पश्चिमी यूपी और NCR: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़ और बुलंदशहर।
  • ब्रज और मध्य क्षेत्र: मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर।
  • तराई और अन्य हिस्से: लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती।

बीते 24 घंटों का हाल: बांदा रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गईं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान बांदा में 43.6°C दर्ज किया गया। मेरठ, आगरा, झांसी और लखनऊ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे (लगभग -3.1°C से -5.0°C तक) रिकॉर्ड किया गया। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उरई में 22.6°C रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज आंधी और वज्रपात के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेना जानलेवा हो सकता है। तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों और टिन शेड को नुकसान पहुंचने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें।

IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट! 60kmph स्पीड के बवंडर के साथ गिरेंगे ओले, 18 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।