कल का मौसम 15 मई: IMD ने 21 से अधिक राज्यों में 50kmph स्पीड के आंधी-तूफान का अलर्ट दिया, इन जगहों पर होगी बहुत भारी बारिश

Weather Forecast 15 May: IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया अब और सक्रिय हो गया है। इसके असर से शुक्रवार को उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे

अपडेटेड May 14, 2026 पर 9:12 PM
Weather Forecast 15 May: IMD ने 21 से अधिक राज्यों में 50kmph स्पीड के आंधी-तूफान का अलर्ट दिया, इन जगहों पर होगी बहुत भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर के लिए ताजा वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 15 मई को भारत के मौसम में जबरदस्त हलचल देखने को मिलने वाली है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के 16 मई तक अंडमान सागर में दस्तक देने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के 21 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है।

यहां जानिए 15 मई के लिए मौसम का विस्तृत और राज्यवार पूर्वानुमान-

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया अब और सक्रिय हो गया है। इसके असर से शुक्रवार को उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे।


इन इलाकों आंधी-तूफान और बिजली कड़केगी:

15 मई को देश के लगभग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

  • प्रमुख राज्य: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र (कोंकण, गोवा, विदर्भ)।
  • पहाड़ी क्षेत्र: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी है।
  • प्रचंड तूफान: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से प्रचंड तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

यहां नीचे देखिए राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 15 मई का देशभर का वेदर मैप

WhatsApp Image 2026-05-14 at 8.49.31 PM

यहां देखने को मिलेगी भारी बारिश (Heavy Rainfall Forecast)

15 मई को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जनजीवन प्रभावित कर सकती है-

दक्षिण भारत: केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तर-पूर्व भारत: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी 15 मई को झमाझम बारिश होगी।

इन इलाकों के लिए ओलावृष्टि (Hailstorm) की चेतावनी

IMD ने उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयार फसलों का विशेष ध्यान रखें।

भीषण गर्मी और लू (Heat Wave Update)

जहां एक हिस्सा बारिश से सराबोर होगा, वहीं कई राज्य लू की चपेट में रहेंगे:

उत्तर प्रदेश और राजस्थान: पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15 मई को लू चलने की संभावना है।

अन्य राज्य: मध्य प्रदेश, विदर्भ, मारवाड़, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं।

मानसून और चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव

मानसून 2026: मौसम विभाग के अनुसार 16 मई के आसपास मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

अरब सागर में केरल तट और लक्षद्वीप के पास 60 Km/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में भी समुद्र की स्थिति काफी खराब रहेगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

तापमान में कैसा होगा बदलाव?

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में गर्मी और बढ़ेगी।

कल का मौसम 15 मई: IMD ने यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया, देखिए पूरे UP का लेटेस्ट वेदर मैप

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।