कल का मौसम 15 मई: IMD ने यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया, देखिए पूरे UP का लेटेस्ट वेदर मैप

Weather Report 15 May: मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है, वहीं दक्षिणी क्षेत्रों में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं

अपडेटेड May 14, 2026 पर 8:06 PM
Story continues below Advertisement
Weather Forecast 15 May: IMD ने यूपी के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने 15 मई के लिए राज्य के कई जिलों में उष्ण लहर (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में लू का दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है, वहीं दक्षिणी क्षेत्रों में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं।

15 मई के मौसम का पूर्वानुमान: इन जिलों में 'लू' का अलर्ट


मौसम विभाग ने शुक्रवार, 15 मई को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है । विशेष रूप से निम्नलिखित जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है-

बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर ।

आज (14 मई) रात के लिए चेतावनी: 60kmph की रफ्तार से आंधी

WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.04.08 PM

आज रात और कल सुबह तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में 40 से 50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।

16 मई से बढ़ेगा हीटवेव का दायरा

16 मई से उत्तर प्रदेश में गर्मी और विकराल रूप लेगी । विभाग के अनुसार, शनिवार से लू का प्रभाव प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, आगरा, इटावा और जालौन जैसे लगभग 27 से अधिक जिलों में फैल जाएगा।

लू से बचाव के लिए IMD की विशेष सलाह

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम जनजीवन और किसानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

WhatsApp Image 2026-05-14 at 7.04.09 PM

दोपहर में बाहर निकलने से बचें: विशेष रूप से दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधी धूप में न जाएं ।

हाइड्रेटेड रहें: ओआरएस (ORS), लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें ।

पहनावा: हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। सिर को टोपी या छतरी से ढंककर रखें।

पशुधन और फसल: पशुओं को छाया में रखें और पर्याप्त पानी दें। खड़ी फसलों में नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करें।

IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट! बिहार से झारखंड तक 70kmph स्पीड वाला थंडरस्क्वॉल, 19 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।