कल का मौसम 20 मई: 17+ राज्यों में 50-60kmph स्पीड का अंधड़, बिहार से बंगाल तक थंडरस्क्वॉल! IMD ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया

Weather Report 20 May: मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई को देश के 17 से ज्यादा राज्यों में धूलभरी आंधी, बवंडर और भारी बारिश की स्थिति बनने वाली है। वहीं, केरल की तरफ बढ़ रहे मानसून की रफ़्तार भी काफी अच्छी है। इसके 26 मई तक केरल के तट पर दस्तक देने की उम्मीद है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 9:00 PM
Story continues below Advertisement
Weather Report 20 May: 17+ राज्यों में 50-60kmph स्पीड का अंधड़, बिहार से बंगाल तक थंडरस्क्वॉल! IMD ने इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया

देशभर के मौसम में इस वक्त दो तस्वीरें बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी में भट्टी की तरह तप रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव चल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा नाइट बुलेटिन में 20 मई के लिए देशभर का अपना मौसम अनुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मई को देश के 17 से ज्यादा राज्यों में धूलभरी आंधी, बवंडर और भारी बारिश की स्थिति बनने वाली है। वहीं, केरल की तरफ बढ़ रहे मानसून की रफ़्तार भी काफी अच्छी है। इसके 26 मई तक केरल के तट पर दस्तक देने की उम्मीद है।

IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं और अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के 17 से ज्यादा राज्यों में मौसम बुरी तरह बिगड़ने वाला है।


इन 5 राज्यों में दिखेगा थंडरस्क्वाॉल का कहर, 60kmph की स्पीड से आएगा बवंडर

20 मई को पूर्वी और तटीय भारत के राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रुख अपनाएगा। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि:

बिहार, झारखंड और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल: इन इलाकों में 20 मई को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले भीषण अंधड़ (Thundersquall) और आकाशीय बिजली गिरने की पूरी आशंका है। हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकते हैं।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश: इन दोनों राज्यों में भी 20 मई को बवंडर जैसी स्थिति रहेगी और लोगों को धूलभरी तेज आंधी का सामना करना पड़ेगा।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी देशभर का वेदर मैप यहां नीचे देखिए

0ec2397d-e00b-4e8c-8016-f667c74affce

केरल, तमिलनाडु समेत इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

मानसूनी सिस्टम के एक्टिव होने से 20 मई को दक्षिण भारत और कुछ द्वीपों में मूसलाधार बारिश होने जा रही है:

मुख्य प्रभावित इलाके: केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 20 मई को भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं।

इन राज्यों में 40-50kmph की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं

अंधड़ और बारिश के साथ-साथ देश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बिजली कड़कने का अलर्ट है:

अंडमान और निकोबार, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के राज्यों (असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में भी बिजली कड़कने के साथ आंधी का अलर्ट है।

यूपी, दिल्ली और पंजाब में भारी लू चलेगी

एक तरफ जहां आधा देश आंधी-बारिश से जूझ रहा होगा, वहीं उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की आग लोगों को झुलसाएगी-

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश: इन दोनों राज्यों में 20 मई को भीषण लू का सबसे खतरनाक दौर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यूपी और एमपी में रातें भी बेहद गर्म और बेचैन करने वाली रहने वाली हैं।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा: दिल्ली-एनसीईआरटी, पंजाब और हरियाणा में भी 20 मई को भयंकर लू का प्रकोप रहेगा।

यहां भी चलेगी लू: राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और मारथवाड़ा में भी कल तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा और लू चलेगी।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी: सोमालिया तट और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे (झोंके 65 किमी/घंटा) की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा मन्नार की खाड़ी, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सख्त चेतावनी दी गई है।

IMD Heat Wave Red Warning: यूपी के इन जिलों में अगले 48 घंटे के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, जिन जगहों पर भयानक लू चलेगी उनके नाम देखिए

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।