Weather News: गर्मी में 'डबल हीट वेव' इस बार करेंगे हालत खराब, इन राज्यों पर पड़ेगा असर, डरा रही IMD की चेतावनी

Weather News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। खासकर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू (हीटवेव) के ज्यादा दिनों तक चलने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 31, 2025 पर 7:08 PM
Heatwave Alert: देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।

Weather News:  गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही लोगों को सबसे ज्यादा डर हीट वेव का सताता है। इस साल गर्मी का मौसम और भी हालत खराब करने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। वहीं इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में डबल हीटवेव की आशंका है। IMD ने इसकी चेतावनी दी है कि इस साल 10 से 12 दिन हीटवेव के हो सकते हैं। आमतौर पर 5 से 6 दिन ही हीटवेव होती है।

भारत में डबल हीटवेव की आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। खासकर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू (हीटवेव) के ज्यादा दिनों तक चलने की उम्मीद है। IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि, उत्तर-पूर्वी और मध्य भारत में इस बार सामान्य से 2 से 4 दिन ज्यादा लू चल सकती है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।


इन राज्यों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव (लू) के दिन दोगुने हो सकते हैं। आमतौर पर यहां गर्मियों में 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार यह संख्या दोगुनी हो सकती है। जिन राज्यों में सामान्य से ज्यादा लू पड़ने की संभावना है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक व तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं।

अप्रैल में भी देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है। IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी ज्यादा रहने की संभावना है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन की वजह से गर्मी का असर हर साल तेज होता जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।