Weather News Today: कहीं धूप तो कहीं पड़ेंगीं छीटें, 3 अप्रैल को देश के इन इलाकों में करवट लेगा मौसम
IMD Weather Forecast: पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। इन दोनों इलाकों में तापमान के सामान्य रहने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं 3 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...
Weather News Today: कहीं धूप तो कहीं पड़ेंगीं छीटें, 3 अप्रैल को देश के इन इलाकों में करवट लेगा मौसम
भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। मध्य, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में ज्यादातर समय लू चल सकती है। यह बात भारत के मौसम विभाग IMD ने 31 मार्च को कही थी। यानी ये साफ है कि भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। IMD के मुताबिक, देश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश पड़ने की संभावना है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना बना रहेगा।
पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। इन दोनों इलाकों में तापमान के सामान्य रहने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं 3 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...
Delhi Weather Forecast: शुरुआत करते हैं देश की राजधानी दिल्ली से तो यहां 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा राजधानी के लिए मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है।
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3 अप्रैल को मौसम काफी खराब रह सकता है, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। क्योंकि यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट की बात करें, तो झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने तूफान और बिजली कड़कने, ओले गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की है।
Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में भी 3 अप्रैल को मौसम खराब रह सकता है, जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, राजस्थान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की बौछार की भी संभावना है। हालांकि, इसके अलावा और कोई मौसम की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में भी 3 अप्रैल को मौसम करवट ले सकता है, जहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम विभाग ने और कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।
Karnataka Weather Forecast: कर्नाटक में भी मौसम खराब रहने की आशंका है। 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
KeralaWeather Forecast: केरल में 3 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के हिसाब से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने यहां तूफान और बिजली कड़कने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
Tamil NaduWeather Forecast:तमिलनाडु में 3 अप्रैल को हल्की बारिश का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया।
Andhra PradeshWeather Forecast: आंध्र प्रदेश में भी 3 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के मुताबिक, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।
UPWeather Forecast: उत्तर प्रदेश में 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, यूपी का आसमान ज्यादातर साफ ही रहेगा और यहां के लिए भी मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
HaryanaWeather Forecast: बात करें हरियाणा की तो 3 अप्रैल को यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Punjab Weather Forecast: पड़ोसी राज्य पंजाब में 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के फोरकास्ट के मुताबिक, इस दिन पंजाब के ऊपर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
MPWeather Forecast: मध्य प्रदेश में 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के फोरकास्ट के अनुसार, MP का ज्यादातर आसमान साफ ही रहेगा और कोई मौसमी चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
BiharWeather Forecast: बिहार में 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि मौसम विभाग के फोरकास्ट के मुताबिक, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
GujaratWeather Forecast: गुजरात में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD का फोरकास्ट है कि ज्यादातर आसमान यहां साफ रहेगा और कोई अलर्ट भी नहीं दिया गया है।
अब बात करते हैं पहाड़ी इलाकों, तो यहां ज्यादातर मौसम सुहावना ही बना रहेगा।
Jammu Kashmir Weather Forecast: जम्मू कश्मीर में 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, दोपहर, शाम या रात तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
Himachal PradeshWeather Forecast: हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश में 3 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
UttarakhandWeather Forecast: उत्तराखंड की बात करें, तो 3 अप्रैल को यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।