Weather Report: दिल्ली में पिछले तीन साल का टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 21 अप्रैल कहां कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
Weather News April 21: मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। IMD ने अनुमान जताया है कि इस पूरे हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति नहीं होगी
Weather Report: दिल्ली में पिछले तीन साल का टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 21 अप्रैल कहां कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
दिल्ली में रविवार को पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा था। पिछली बार शहर में इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रिकॉर्ड किया गया था, जब पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। उसने बताया कि ह्यूमिडिटी का लेवल 63 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। IMD ने अनुमान जताया है कि इस पूरे हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति नहीं होगी।
मंगलवार, 22 अप्रैल को आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 20-30 Km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जो 40 Km प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
बुधवार, 23 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा, आसमान साफ रहेगा और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
कुछ ऐसा ही हाल 24 और 25 अप्रैल तक जारी रहेगा, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति लौटने की आशंका है, जबकि अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जिन क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है, उनमें 21 से 23 अप्रैल तक विदर्भ, 24 अप्रैल तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, 23 और 24 अप्रैल को राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा शामिल हैं।
IMD के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की आशंका है, और उसके बाद के दो दिनों में कोई अहम बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मध्य भारत और गुजरात में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, इसके बाद अगले छह दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
पूर्वी भारत में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
IMD के DG एम मोहपात्रा ने कहा, "उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि तीव्र पश्चिमी विक्षोभ (WD) दूर चला गया है। यह सिस्टम बहुत तेज था और इसने पहाड़ों पर बहुत ज्यादा गरज और बारिश की गतिविधि लाई, लेकिन अब हमें अगले कुछ दिनों में किसी भी तेज WD की उम्मीद नहीं है। पूर्वी भारत में भी बहुत ज्यादा गरज के साथ बारिश हुई, लेकिन वह भी रुक गई है, इसलिए वहां भी तापमान में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।"
पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ही गर्म हवाएं चल रही हैं, जबकि राजस्थान में कुछ जगहों पर गर्म रात से लेकर बहुत ज्यादा गर्म रातें चल रही हैं।
IMD ने 21 अप्रैल से जम्मू और कश्मीर सहित पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश गतिविधि में कमी आने की भविष्यवाणी की है। इस बीच, 22 अप्रैल से पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की उम्मीद है।