कल का मौसम 19 मई: 15 से अधिक राज्यों में आएगा 40-50kmph रफ्तार वाला बवंडर, IMD ने इने जगहों पर हैवी बारिश का अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग के इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 19 मई को मौसम देश के कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मानसून अब दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों तक पहुंच गया है। केरल में इसके 26 मई तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही प्री-मानसून गतिविधियों ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी करवा दिया है
Weather Report May 19: 15 से अधिक राज्यों में आएगा 40-50kmph रफ्तार वाला बवंडर, IMD ने इस जगहों पर हैवी बारिश का अलर्ट जारी किया
देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। एक तरफ जहां उत्तर भारत सूरज की तपिश और भीषण लू से झुलस रहा है, वहीं दूसरी तरफ मानसून की बढ़ती रफ़्तार और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने 24 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का माहौल बना दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 19 मई 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार वाले भीषण अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अच्छी खबर यह है कि मानसून अब अंडमान-निकोबार को पूरी तरह पार कर चुका है और केरल की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 19 मई को मौसम देश के कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मानसून अब दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों तक पहुंच गया है। केरल में इसके 26 मई तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही प्री-मानसून गतिविधियों ने कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी करवा दिया है।
बिहार और बंगाल में आएगा 60kmph का बवंडर
19 मई को सबसे ज्यादा हलचल पूर्वी भारत में देखने को मिलेगी। IMD ने चेतावनी दी है कि:
बिहार और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल: यहां कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से भीषण अंधड़ आने की प्रबल आशंका है।
झारखंड और ओडिशा: इन राज्यों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़कने के साथ आंधी आ सकती है।
यहां नीचे देखें भारतीय मौसम विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी 19 मई का डिटेल वेदर मैप
मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्य बिंदु दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 18 मई 2026 को दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और… pic.twitter.com/r6LLZZpkVF — India Meteorological Department (@Indiametdept) May 18, 2026
इन जगहों पर 40-50kmph की रफ़्तार से हवाएं और बिजली
19 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से धूलभरी हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19 मई दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून पूर्व की बारिश जमकर बरसेगी:
मूसलाधार बारिश: केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल।
पूर्वोत्तर भारत: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ेंगी।
उत्तर और मध्य भारत में भीषण लू का अलर्ट
बारिश के बीच मैदानी इलाकों में कोई राहत नहीं है। सूरज आग उगल रहा है:
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश: इन दोनों राज्यों में कल भीषण लू (Severe Heat Wave) की स्थिति रहेगी। यूपी में रातें भी गर्म (Warm Night) रहने वाली हैं।
अन्य राज्य: हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बिहार, विदर्भ, मराठवाड़ा और तेलंगाना में भी लू का कहर जारी रहेगा।
मानसून की ताजा स्थिति (Monsoon Update)
मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) अब 6°N/70°E से होते हुए 17.5°N/98°E तक पहुंच गई है। अगले 3-4 दिनों में यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिम भारत (जैसे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा) में अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-3°C की और बढ़ोतरी हो सकती है।
मछुआरों के लिए चेतावनी
अरब सागर: केरल और कर्नाटक तट के पास समुद्र में 60 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी: मन्नार की खाड़ी और अंडमान सागर में मौसम खराब रहेगा। मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।