Delhi Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते मंगलवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब हो सकता है।
