Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि मॉनसून के आधिकारिक तौर पर आने से पहले, 21 जून तक दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।
