UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज की तपिश राज्य में तापमान बढ़ा रही है। गर्मी बढ़ने और हवा का दबाव कम होने के साथ ही गर्म और तेज हवाएं जल्द ही चलने लगेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (27 मार्च) को दोपहर बाद यूपी के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहरों एवं गांवों में दोपहर के समय तेज धूप की वजह से लोग घरों में ही कैद रहे। इससे मार्च महीने में ही लू जैसा अहसास होने लगा है।
