IMD Rain Alert: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि और आंधी की भी आशंका

IMD Rain Alert: बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ अन्य राज्यों में आंधी-तूफान के बाद हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुजरात और राजस्थान में लू चलने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Apr 13, 2025 पर 7:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Rain Alert: यूपी और बिहार के कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है

IMD Rain Alert: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने देश के अलग-अलग राज्यों में हीट वेव, लू और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ अन्य राज्यों में आंधी-तूफान के बाद हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुजरात और राजस्थान में लू चलने की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, अलगे सप्ताह उत्तराखंड, बिहार, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही अगले चार दिनों के दौरान असम और मेघालय में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होगी। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।


दक्षिण भारत की बात करें तो अगले 2 से 3 दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज, बिजली और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

IMD फोरकास्ट

- मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल को झारखंड में फिर से ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही आंधी और मध्यम बारिश भी हो सकती है।

- 13-14 अप्रैल को दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 अप्रैल तक दिल्ली में लू चलने की कोई आशंका नहीं है।

- IMD ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में 14 और 15 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है। जबकि 16 से 18 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की आशंका है। वहीं, गुजरात में 15 से 17 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है।

- पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों में गरज के साथ बारिश एवं तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है। झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है।

- IMD ने आगे बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 16 से 18 अप्रैल तक लू की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 18 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल सकती है।

- 16 से 18 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति रहने का अनुमान है। लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: क्या BJP सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगी बिहार चुनाव? हरियाणा सीएम नायब सैनी के बयान से सियासी हचलच

- पूर्वोत्तर और समीपवर्ती पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से हल्की और मध्यम बारिश होने की आशंका है।

- 14 अप्रैल को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है। जबकि 15 अप्रैल को झारखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।