Rain Alert: 11 मई तक इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। IMD ने कहा कि आने वाले दिनों में अस्थिर मौसम की स्थिति के लिए तैयार है

अपडेटेड May 08, 2025 पर 6:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rain Alert: कई राज्यों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने की आशंका है

IMD Rain Alert in India: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 11 मई तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। 11 मई तक पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार (8 मई) को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। IMD ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है।

IMD फोरकास्ट की बड़ी बातें

- IMD ने कहा कि इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से बारिश होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 11 मई तक छिटपुट बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।


- मौसम विभाग ने कहा कि इस वीकेंड कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में काफी भारी बारिश होने की आशंका है।

- IMD ने 11 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में काफी व्यापक मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 10 मई तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की उम्मीद है।

- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 9 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 11 मई तक बारिश होगी।

- 9 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की आशंका है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है।

हीट वेव की चेतावनी

- 10 और 11 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में हीट वेव की स्थिति होने की आशंका है। 13 मई तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, ओडिशा, बिहार और झारखंड में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

- अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गर्म मौसम रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'तुरंत पाकिस्तान से निकल जाएं या सुरक्षित स्थानों पर शरण लें'; अपने नागरिकों के लिए अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।