IMD Rain Alert: इन राज्यों के लोगों को जल्द मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, 4 मई तक भारी बारिश की चेतावनी

IMD Rains Alert: पूर्वोत्तर के अलावा, 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में, 29 अप्रैल और 1 मई को झारखंड में और 1 मई तक ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है। केरल में भी 30 अप्रैल तक भारी बारिश होने की संभावना है

अपडेटेड Apr 28, 2025 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Weather Update: लोगों को जल्द ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है

Weather Update Today News: अप्रैल महीने में ही देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। लोगों को सुबह के समय भी घर से निकलना दूभर हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को जल्द ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 28 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD से अगले चार से पांच दिनों तक इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। असम और मेघालय में भी 29 अप्रैल को आंधी-तूफान आने की संभावना है।

पूर्वोत्तर के अलावा, 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में, 29 अप्रैल और 1 मई को झारखंड में और 1 मई तक ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है। केरल में भी 30 अप्रैल तक भारी बारिश होने की संभावना है।


IMD के पूर्वानुमानों में 4 मई तक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की एवं मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 29 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। साथ ही कभी-कभी सतही हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी में आज सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि यह 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली में 25 अप्रैल 2019 को यह 28 डिग्री सेल्सियस था।

2 मई को बारिश की संभावना

IMD ने बताया कि दिल्ली में 2 मई से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्म तापमान से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 1 मई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। इसमें हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD से कहा कि तेज हवाओं और बिजली गिरने का जोखिम है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

इसके अलावा, 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 30 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है। जबकि पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 1 मई तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: भारत नहीं छोड़ने वाले पाकिस्तानी नागरिक होंगे गिरफ्तार! 3 साल की हो सकती है जेल, जुर्माना भी भरना पड़ेगा

मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट के बारे में जानकारी रखें। साथ ही प्रतिकूल मौसम स्थितियों के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।