Flight Operations: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और हवाई क्षेत्र की पाबंदियों का बड़ा असर भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि युद्ध के चलते अब तक हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इंडिगो और एयर इंडिया की डेली कई फ्लाइट्स अभी भी कैंसिल हो रही है।
