Get App

बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू से मिलने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद कही ये बात

CM Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की और उनकी तबीयत का हाल जाना। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैंने रिपोर्ट देखी है. खगेन मुर्मू जी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है क्योंकि उन्हें हाई शुगर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 5:51 PM
बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू से मिलने अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी, मुलाकात के बाद कही ये बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की। एक दिन पहले जलपाईगुड़ी के नागराकाटा इलाके में बाढ़ राहत सामग्री बांटते समय उन पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि हाल की भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित लोगों की मदद के दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक डॉ. शंकर घोष पर हमला किया गया, जिसमें मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ टीएमसी को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्य में “जंगल राज” चलने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद से मिलने पहुंची ममता बनर्जी

टीएमसी के मुताबिक, हमले को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, “उन्हें शुगर की समस्या है, लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है। मैंने डॉक्टरों से भी बात की है। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है, और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें