Get App

GST Council Meeting: 12 सितंबर की मीटिंग टली, ब्रिक्स की वजह से अब 7 अक्टूबर को होगी

GST Council Meeting: BRICS सम्मेलन की वजह से 12 सितंबर की GST Council बैठक अब 7 अक्टूबर को होगी। बैठक में बड़े कारोबारियों के GST रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने और रजिस्ट्रेशन कैंसिलेशन की प्रक्रिया में बदलाव पर चर्चा हो सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 06, 2026 पर 8:34 PM
GST Council Meeting: 12 सितंबर की मीटिंग टली, ब्रिक्स की वजह से अब 7 अक्टूबर को होगी
GST Council की पिछली यानी 56वीं बैठक 3-4 सितंबर 2025 को हुई थी।

GST Council Meeting: GST Council की 12 सितंबर को होने वाली बैठक अब 7 अक्टूबर 2026 को होगी। भारत में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन होना है। इसी वजह से GST Council की बैठक को आगे बढ़ाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह GST Council की 57वीं बैठक होगी। इससे पहले अधिकारियों की बैठक 5 और 6 अक्टूबर को होगी। GST Council की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं। इसमें राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल होते हैं।

एक साल से ज्यादा समय बाद होगी बैठक

GST Council की पिछली यानी 56वीं बैठक 3-4 सितंबर 2025 को हुई थी। उस बैठक में GST की दरों और स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें