झारग्राम की झालमुरी हिट - पीएम मोदी का लोकल कनेक्ट सोशल मीडिया पर सुपर हिट

बंगाल के आम आदमी के साथ पीएम मोदी की यही साठ गांठ ही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में जब एक एक सीट पर आर पार की लडा़ई चल रही हो तो आम जनता के बीच खड़े होना ही सत्तारुढ त्रिनामूल कांग्रेस की नींद उड़ा रहा है। झालमुरी बनाने वाले दुकानदार से पीएम मोदी की बातचीत तो इतनी वाइरल हो रही है कि मानों सोशल मीडिया में तूफान आ गया हो।

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 9:14 PM
Story continues below Advertisement
पीएम नरेन्द्र मोदी का झारग्राम में झालमुरी खाना बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को हजम नहीं हो रहा रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी का झारग्राम में झालमुरी खाना बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को हजम नहीं हो रहा रहा है। पीएम ने पूरे बंगाल में दिन भर में चार रैलियां की। बीच में समय मिला तो जनता के बीच भी जा पहुंचे। पीएम को अपने बीच पाकर जनता का उत्साह देखते ही बनता था। पीएम ने एक दुकान में दस रुपये की झालमुरी बनवायी और उसके जायके का पूरा लुत्फ उठाया। वहां मौजुद बच्चों के साथ बांट का खाया भी। पीएम मोदी तो झारमुरी खा कर निकल गए। लेकिन लोगों पर छोड़ गए ऐसी छाप जिससे मानो ममता दीदी की टीएमसी का सारा चुनावी तंत्र चरमरा उठा है।

WhatsApp Image 2026-04-20 at 21.03.06

मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने अपनी रैलियों में पीएम मोदी पर निशाना साधना जारी रखा। उन्होने आरोप लगाया कि झालमुरी एसपीजी ने बनायी। एक सूर में बंगाल की सीएम ने झालमुरी खाने को नौटंकी करार दे दिया। जाहिर है अगर ये नौटंकी ही थी तो इस स्तर पर पीएम पर हल्ला बोल करने की जरुरत ही क्या थी। इस नजरअंदाज कर ममता दीदी दूसरे मुद्दों पर जा सकतीं थीं। लेकिन लोगों के बीच पीएम मोदी के इस जायके का असर दूर कोलकाता तक नजर आया। बच्चों और महिलाओं का इस कदर उत्साह और प्यार तो मोदी के झालमुरी के जायके को खासा मीठा बना गया। असर तो पूरे बंगाल में होना ही था। ये साईलेंट वोटर तो पीएम मोदी की ताकत ही हैं।


बंगाल के आम आदमी के साथ पीएम मोदी की यही साठ गांठ ही कारण है कि इन विधानसभा चुनावों में जब एक एक सीट पर आर पार की लडा़ई चल रही हो तो आम जनता के बीच खड़े होना ही सत्तारुढ त्रिनामूल कांग्रेस की नींद उड़ा रहा है। झालमुरी बनाने वाले दुकानदार से पीएम मोदी की बातचीत तो इतनी वाइरल हो रही है कि मानों सोशल मीडिया में तूफान आ गया हो। पीएम मोदी जब दुकान में पहुंचे तो दुकानदार को भी यकीन नहीं हुआष। उसने पूछा क्या आप प्याज डाल कर खाएंगे तो पीएम ने हां मे जवाब दिया और साथ ही कहा वो सिर्फ दिमाग नहीं खाते। पीएम मोदी ने उसे झालमुरी के दस रुपये भी दिए। इस पर भी बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी कटाक्ष करने से नहीं चूकीं। ममता ने कहा कि पीएम दस रुपये भी लेकर चलते हैं।

WhatsApp Image 2026-04-20 at 21.03.08

अब बात ये कि पीएम के झारग्राम की झालमुरी से ममता दीदी क्यों परेशान हैं। दरअसल इस दुकान पर जाने के 24 घंटे के भीतर ये इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका था। फेसबुक पर इसके 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और ये लोगातार बढ़ता जा रहा है। गुल सर्च का ट्रैफिक जिसमें झारमुरी ढूंढने वाले हिट्स पिछले 22 साल में सबसे ज्यादा है। जब सोशल मीडिया गांव देहात और कस्बों मे इस कदर लोकप्रिय हो रहा है तो ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि पीएम मोदी का झारग्राम की झालमुरी खाना बंगाल में कितना हिट रहा होगा।

दरअसल ये पीएम की खासियत रही है। चंद साल पहले पीएम दिल्ली के इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ पर जा पहुंचे थे। वहां उन्होंने बिहार के लोगो के एक स्टाल पर लिट्टी चोखा खाया था- वो भी खाट पर बैठ कर। वहां भी उन्होने जेब से कैश निकाल कर दुकानदार को दिया था। पीएम का लिट्टी चोखा खाती तस्वीर भी खासी वाईरल हुई थी और लिट्टी चोखा देश-दुनिया में खासा लोकप्रिय हो गया था। खुच इसी तरह पीएम मोदी ने अपने एक मन की बात कार्यक्रम में अहमदाबाद की एक पिज्जा बनाने वाली आंटी का जिक्र कर दिया था जो सोशल मीडिय़ा के कारण और लोकप्रिय हो गयी थी। पीएम का ये लोकल कनेक्ट वोकल फॉर लोकल के नारे पर जबरदस्त फिट बैठता है और स्थानीय चीजों को बना देता है बंपर हिट।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।