West Bengal: मेसी के इवेंट में बवाल पर खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही खेल सचिव को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया, जिसका उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर खुद अपने इस्तीफे की इच्छा जताई। पश्चिम बंगाल सरकार ने आयोजन के खराब मैनेजमेंट के चलते बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की थी

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
West Bengal: मेसी का कार्यक्रम में बवाल पर खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। ममता के मंत्री ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के GOAT टूर कार्यक्रम के दौरान हुई अराजक घटनाओं और अव्यवस्था के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया। पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही खेल सचिव को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया, जिसका उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर खुद अपने इस्तीफे की इच्छा जताई।

पश्चिम बंगाल सरकार ने आयोजन के खराब मैनेजमेंट के चलते बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की थी। 15 दिसंबर, 2025 की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्हें निजी आयोजक सहित हितधारकों के साथ कथित मिसमैनेजमेंट और समन्वय की कमी के संबंध में 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था।

अब तक ममता सरकार का एक्शन


बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर मुकेश कुमार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें 24 घंटे के भीतर इस घटना के प्रबंधन में बिधाननगर पुलिस कमिश्नर ऑफिस की भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

कर्तव्य में कथित लापरवाही के आरोप में DCP अनीश सरकार (IPS) के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा, खराब मैनेजमेंट में अपनी भूमिका के कारण VBYBK के CEO, देब कुमार नंदन, WBCS (कार्यकारी) (रिटायर) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस ले ली गई हैं।

सरकार ने इस घटना की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT में IPS अधिकारी पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर शामिल हैं।

यह घटना उस दिन घटी जब मेसी का भारत दौरा कोलकाता से शुरू हुआ था। स्टेडियम में बड़े पैमाने पर अव्यवस्था और तोड़फोड़ की खबरें आईं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे, जिनमें यह भी शामिल था कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शक खेल के मैदान में कैसे दाखिल हुए और स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें कैसे ले जाने दी गईं। इन चिंताओं के चलते सरकार ने कार्रवाई करने का फैसला लिया।

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो वेंकटेश अय्यर पर पैसों की बरसात, जानें किस टीम ने खरीदा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।